संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार सुबह पावर फेल हो जाने पर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही। वहां बाद में दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में शनिवार सुबह 10.05 बजे तकनीकी खराबी आ गई। उसकी जांच करने पर पता चला कि इंजन की पावर फेल हो गई। इस कारण ट्रेन कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। दो घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। इस वजह से इस रूट से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें डेढ़ घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किशनपुर बराल स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गई। इसके अतिरिक्त यात्रियों को डग्गामार वाहनों व बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा।