फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र को किया सम्मानित

विज्ञापन
बड़ौत के दिगम्बर जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करते प्राचार्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में शनिवार को वाणिज्य विभाग की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम चरण में पांच सर्वश्रेष्ठ पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि डीजे कॉलेज में सन 1971 से बीकाम की कक्षाएं प्रारंभ हुई थी। विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर जानकारी में आए 50 सर्वश्रेष्ठ पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राजीव जैन, धनेंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, डॉ मुकेश कुमार, डॉ ममता जोसियान, अतुल कुमार जैन, डॉ तरुण जैन व डॉ मयंक जैन को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें