फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन से टकराया गोवंश, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 74022 से सोमवार सुबह फखरपुर हाल्ट के पास एक गोवंश टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ट्रेन तेज रफ्तार में थी और चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक दिया। वहां बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

यात्रियों कुलदीप तोमर, अनुज, विपिन, मनोज व देवेंद्र ने बताया कि अचानक पटरी पर गोवंश को आते हुए देखकर लाेको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और किसी तरह ट्रेन को रोका। इसके बाद भी ट्रेन से गोवंश टकरा गई और उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद ट्रेन करीब आधा घंटा फखरपुर हाल्ट के पास खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार यदि ट्रेन चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो हादसा हो सकता था। स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रेन के आगे गोवंश का आया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें