फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कन्टेनमेंट जोन में नही रुक रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के कन्टेनमेंट जोन सील करने के बाद भी लोगों का आवागमन जारी है। सील जोन में लोग बल्लियों को हटाकर बाइक व साइकिल दौड़ा रहे हैं। नगर के लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मुगलपुरा मोहल्ला, केतीपुरा मोहल्ला व माता कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनियों व मुख्य बाजारों को सील कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन एरिया को सील कर मैन रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी थी। टीम ने कंटेनमेंट एरिया में आने वाले लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए, मगर शहर के लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का प्रयोग किया जा रहा है। नगर के बड़ा बाजार, यमुना रोड़ बाजार, शौकत मार्केट में जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी है। नगर के मैन बाजार के मुख्य गेट पर लगाई गई बैरिकेडिंग की बल्लियों के नीचे से लोग बाइक निकाल रहे हैं और अन्य स्थानों पर भी आवागमन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें