फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यापारियों ने प्रभात फेरी निकाल हनुमान चालीसा का पाठ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रविवार सुबह व्यापारियों ने प्रभात फेरी निकाली। यह फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मूर्ति पर पहुंची, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

शिव मूर्ति पर सोनू ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। उन्होंने इस दौरान भक्तों को संबोधित किया। सोनू ने कहा कि भगवान हनुमान की सच्चे मन से भक्ति करने पर सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी साधुराम मित्तल, संजय कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमप्रकाश और राजीव गोयल उपस्थित थे। मुकेश गर्ग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें