फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर मांगा हक

विज्ञापन
बागपत में बृहस्पतिवार को बंद पड़ा बाजार। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- जीएसटी के नए प्रावधान पर रोक लगाए जाने की मांग
विज्ञापन

- लॉकडाउन के दौरान बिजली के बिल वापस किए जाए
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद का जिले में मिला जुला असर रहा। बागपत नगर और अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार बंद रहे। दोपहर बाद कुछ दुकानें खुल गई। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी के नए प्रावधानों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रत्येक माह की 25 तारीख को बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। बाजार बंदी के दौरान मेडिकल स्टोर, सब्जी और दूध की दुकानों के अलावा रोजमर्रा की जरूरत की दुकानें खुली रखने की छूट प्रदान की गई थी। बृहस्पतिवार को जीएसटी के नए प्रावधान पर रोक, लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए बिजली के बिल वापस किए जाने की मांग, व्यापारी क्रेडिट कार्ड, रजिस्टर्ड व्यापारियों के साथ लेबर कोर्ट में पंजीकृत दुकानदारों को भी पेंशन सहित अन्य मांगों के लिए के लिए बागपत नगर और अग्रवाल मंडी टटीरी में बृहस्पतिवार को बाजार बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह के समय दुकानें बंद रही और बाजारों में लोगों का आवागमन भी कम रहा। शाम के समय कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दी। इससे बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़नी शुरू हुई। उधर, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापार संघ के आह्वान पर नगर की दुकानें बंद रही। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय रूहेला ने बताया कि व्यापारियों के सामने विभिन्न समस्याएं हैं, जिनका समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें