फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को मेल पर दी धमकी  

Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा नगर की गांधी गंज मंडी निवासी एक व्यापारी को किसी व्यक्ति ने इंटरनेट पर धमकी दी यदि तुरंत खेकड़ा नहीं छोड़ा तो गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। पीड़ित व्यापारी ने थाने में पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन

नगर की गांधी गंज मंडी निवासी व्यापारी विपुल पुत्र सुभाष चंद मंगलवार की सुबह परिजनों समेत अन्य व्यापारियों के साथ खेकड़ा थाने में पहुुंचे। थाने में एसएसआई मोहम्मद कामिल से मिलकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में कहा उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट पर मेल भेजकर धमकी दी या तो तुरंत खेकड़ा छोड़कर चले जाओ, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले को गंभीरता से लेकर जांच  शुरू कर दी। एसएसआई ने कहा जल्द ही धमकी देने वाले का सुराग लगाकर कार्रवाई होगी। इस घटना के बाद व्यापारी विपुल के परिजनों के साथ ही अन्य व्यापारियों में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें