बागपत में डीएम से शिकायत करने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोयला व्यापारियों ने रविवार को डीएम कार्यालय पर हंगामा किया। पुलिस पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप। डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
रविवार को जिले भर के कोयला का व्यापार करने वाले व्यापारी डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। नीरज जैन ने बताया कि काफी समय से उनका गुजरात से कोयला आता है।
हरियाणा से होते हुए जिले में कोयला वाहनों के जरिये पहुंचता है।
जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर उनकी सप्लाई होती है। एक-दो दिन से उनके कोयल को हरियाणा से जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। आर्थिक और मानसिक रूप से पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने डीएम से कोयला के आने पर प्रतिबंध न लगाया जाए। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होती है। मुकेश चौहान, अनिल, महिपाल, तेजपाल, नीरज जैन, धीरज, कवर पाल, भामा, रमेश मौजूद रहे।