फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाथरस की घटना पर व्यापारियों ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
-सत्संग प्रमुख के खिलाफ हो कार्रवाई, मृतकाें व घायलों के परिजनों को मिले मुआवजा
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। नगर के मुख्य बाजार में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें हाथरस की घटना को लेकर दुख प्रकट किया गया। साथ ही सत्संग प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा मृतकों व घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुदित जैन की अध्यक्षता व नवनीत जैन के संचालन में बैठक संपन्न हुई। व्यापारी नेता मुदित जैन ने कहा की हाथरस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यन्त दुःखद है। हाथरस घटना वाले बाबा का नाम भोले बाबा बताया जा रहा है, जबकि इसका असली नाम नारायण साकार विश्व हरि है। भोले-भाले लोगाें को गुमराह करने वाले इस बाबा केे खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप गर्ग टीटू प्रधान, सचिन जैन, मनोज, अतुल जैन, संदीप जैन, अनिल जैन, अनुज जैन, रिंकू जैन आदि शामिल रहे।
मुकेश पंवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें