बालैनी। बुढ़सैनी-पुरा महादेव मार्ग पर गन्ने से भरे टै्क्टर-टॉली ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को बालैनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवक को मेरठ भेज दिया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव का नफीस सोमवार को नंदपुरा गांव गया था। वहां से साइकिल पर सवार होकर वापस लौटते समय बुढ़सैनी-पुरा महादेव मार्ग सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। युवक के पैर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।