फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी

विज्ञापन
बागपत : बरनावा के पास कृष्णा नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास कृष्णा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। जिससे चालक सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के चिरोड़ी स्थित ईंट भट्ठे से काम करके ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा दो श्रमिक घर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बरनावा डेरा आश्रम से आगे कृष्णा नदी के पुल पर पहुंचा, तो चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक अनिल पुत्र रूप सिंह और पिंटू पुत्र किरणपाल निवासी बड़सू सिकंदरपुर थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर को बिनौली सीएचसी पर भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें