फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बड़ा जैन मंदिर के पास बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुलदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौकरी पर गया था। घर पर पत्नी रेखा मौजूद थी। दोपहर में उससे बातचीत भी हुई थी। रात में जब वह घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी ने छत में लगे कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कुलदीप ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिस कारण वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें