फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल स्थित सूप रोड पर बाइक सवार युवक को गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक कपिल (30) पुत्र जयपाल सिंह बामनौली गांव का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को वह किशनपुर बराल स्टैंड से सामान लेने आया था। किशनपुर बराल स्थित सूप रोड पर पहुंचा तो उसकी बाइक सड़क पर पड़ी ईंट से फिसल गई। तभी पीछे से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश का कहना है कि पुलिस टैक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें