फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए किसान का ट्रैक्टर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। टयोढ़ी गांव के भट्टे के पास रविवार को खेत से चोरों ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सामने आया कि चोर ट्रैक्टर को चोरी कर ले जा रहे हैं। किसान ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बड़ौली निवासी रोहित रविवार को अपने खेत में ट्रैक्टर -ट्राली खड़ी की थी। जिसको चोर चोरी कर ले गए। उसने फोन पर इसकी सूचना गांव में दी। तो काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और किसानों में तीखी नोकझोंक भी हुई। जब पुलिस ने एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक चोर ट्रैक्टर - ट्राली ले जाते हुए दिखा। उसके बाद से पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें