फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस को देखकर भागे ट्रैक्टर दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक और प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नूरपुर गढ़ी गांव में रविवार को बिना अनुमति ट्रैक्टर दौड़ प्रतियोगिता कराने पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के आते ही ट्रैक्टर दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक और प्रतिभागी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए।
विज्ञापन

नूरपुर गांव के जंगल में रविवार को ट्रैक्टर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खेतों में बनी कीचड़ में ट्रैक्टर-ट्राली को खींचने, ट्रैक्टर से ट्रैक्टर खींचने, ट्रैक्टर के अगले पहिए उठाकर स्टंट करते हुए विजेता बनने पर पुरस्कार तय किया गया। रविवार को प्रतियोगिता में नूरपुर गांव के सात-आठ युवकों ने अपने ट्रैक्टर के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता शुरू होते ही वहां पर ट्रैक्टरों से स्टंट होने लगे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर छापामारी की। पुलिसकर्मियों को देखते ही प्रतियोगिता के आयोजकों और प्रतिभागियों में भगदड़ मच गई। सभी युवक अपने ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गए। इसमें जांच अधिकारी का कहना है कि उनकी पहचान कराई जा रही है और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें