फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजेंद्र पंवार बोले- ट्रैक्टर है किसानों का हवाई जहाज, इसे से होता है घर का कामकाज

Thu, 06 Oct 2022 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

भाकियू अराजनैतिक संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव राजेंद्र पंवार का कहना है कि ट्रैक्टर किसानों का हवाई जहाज होता है।
विज्ञापन
जागोस गांव में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक संगठन के सदस्य व किसान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा ट्रैक्टर से सवारी ढोने पर रोक लगाए जाने सहित अन्य समस्याओं के विरोध में जागोस गांव में भाकियू अराजनैतिक संगठन की ओर से किसानों की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन के पश्चिम उप्र महासचिव राजेंद्र पंवार ने कहा कि ट्रैक्टर किसानों का हवाई जहाज होता है।

विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में राजेंद्र पंवार ने कहा कि ट्रैक्टर पर ही सवार होकर किसान परिवार दुख-सुख में अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पर शामिल होता है। ट्रैक्टर ही घर के कामकाज और सामान ढोने का काम करता है। प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर से सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाकर किसान विरोधी कदम उठाया है, जोकि बर्दास्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार से लगाई गई रोक को जल्द से जल्द हटाए जाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रदेश ने इस बात पर अमल नहीं किया तो गांव-गांव अभियान चलाकर देश व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

जिला संगठन मंत्री संजीव दांगी ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने, बड़ौत व छपरौली ब्लाक में बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस न लेने पर नाराजगी जताई और किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन


अध्यक्षता तिलकराम ने और संचालन बसंत दांगी ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष नरेशपाल, गौतम पंवार, बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष संजीव त्यागी, अंकित त्यागी, जयकुमार, रामभूल, मोनू त्यागी, पूर्व प्रधान राज, अनिल, बिटटू आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें