पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिक्री की गई टाइल्स के रुपये मांगने गए व्यापारी को बंधक बनाकर यातना देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। उसने कार्रवाई की मांग की है।
बिनौली रोड निवासी शुभम मित्तल ने बताया कि बिजरौल रोड पर उसकी टाइल्स आदि की दुकान है। ढाई माह पूर्व बिजरौल रोड निवासी हरेंद्र उससे 20 हजार की टाइल्स ले गया था। रुपये मांगने पर एक चेक दिया था। यह चेक बाउंस हो गया। दो फरवरी को हरेंद्र से पैसे मांगे तो उसने दो साथियों के साथ उसे बंधक बना लिया। मारपीट कर यातना दी। इस संबंध में तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।