फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल नहीं दिखाने पर आठ दवाइयों की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने मेडिकल स्टोर पर छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बृहस्पतिवार को कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दर्द निवारक दवाई का नमूना जांच के लिए लिया। स्टोर संचालक आठ दवाइयों के बिल नहीं दिखा सका। इस पर औषधि निरीक्षक ने इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक वैभव कुमार बब्बर ने बताया कि कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार आठ दवाइयों के बिल नहीं दिखा पाए। इस पर बिल प्रस्तुत न करने तक इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दर्द निवारक दवाई का सैंपल लिया गया है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें