फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे से तंग छात्रा घर में हुई कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे की एक छात्रा ने सिरफिरे युवक की हरकतों से तंग आकर अपने आपको घर में कैद कर लिया। परिजनों ने बेटी की उदासी देखकर पूछताछ की तो वह बिलख उठी और आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती कस्बे की एक मोहल्ले की रहने वाली है। आरोप है कि स्कूल आते जाते एक युवक उसे तंग करता और छेड़खानी का प्रयास करता है। पहले तो उसने ही युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। दो दिन पूर्व युवक ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और लव लेटर देेने का प्रयास किया। मना किया तो युवक ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। इससे छात्रा डर गई और स्कूल आना जाना बंद कर दिया। परिजनों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो वह बिलख उठी और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। सोमवार को छात्रा के पिता व अन्य लोगों ने थाने पर पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें