फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के बड़ा बाजार में अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में  एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार को कोसते हुए प्रदर्शन किया। विधायक और सांसद के न पहुंचने पर रोष प्रकट किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि सरकार उनके रोजगार को चौपट करने पर तुली हुई है। दमनकारी नीति के चलते मराठी और बंगाली कारीगरों का भी धंधा भी खटाई में पड़ गया है। काम न मिलने के कारण सभी बाहरी कारीगर ने अपने घरों को पलायन कर दिया है।

श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलियन एसोसिएशन के आह्वान पर 4 और 6 अप्रैल को जंतर-मंतर पर स्वर्णकार व्यापारी एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बात पर भी व्यापारियों ने रोष प्रकट किया कि प्रदर्शन के दौरान सांसद और विधायक उनके बीच नहीं पहुंचे। इस दौरान  रामकिशन वर्मा, राज सिंह वर्मा, ओमप्रकाश, गोपाल, अशोक, राजेश, सतपाल वर्मा, श्रीपाल वर्मा, पप्पू, राजेंद्र, जयप्रकाश, बादल, अमरपाल, रविशंकर, कृष्णपाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें