फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया

विज्ञापन
बागपत में क्रिसमस-डे पर सांता क्लॉज बने बच्चे को सरसों के खेत में घुमाता युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/चांदीनगर। जिलेभर में प्रभु यीशु का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु का गुणगान किया गया। सभी चर्चों को रंगीन झालरों से सजाया गया। मनमोहक झांकियां निकाली गई। नन्ने-मुन्ने बच्चे सेंटाक्लॉज की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। केक भी काटा गया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। केक काटकर प्रभु यीशु के संदेश को जनता तक पहुंचाया। स्कूल प्रांगण में मौजूद गिरजाघर से गोशाला तक प्रभु यीशु को लाया गया। इसके उपरांत क्रिसमस ट्री सजाया गया। सभी से प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। केक भी काटा गया। सेंटाक्लॉज ने बच्चों को टाफियां व उपहार वितरित किए।
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल व ललियाना गांव में क्रिसमस पर सुंदर झांकी बनाई गई। फादर पीटर प्रकाश ने कहा कि कभी हिंसा गुस्सा न करें, शांति का प्रतीक बनें। गुस्सा मनुष्य के लिए हानिकारक कारक है। उन्होंने कहा जब मनुष्य क्रोध में हो तो एकांत में प्रभु यीशु को याद करें। इससे मन को शांति मिलेगी और क्रोध भी नहीं आएगा। सब को प्रभु के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। फादर संजय फ्रांसिस, मास्टर राजू, सिस्टर जयामेरी, सिस्टर गीतांजलि, पंकज राज, जेम्स, विनोद, निखिल, अकबर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोनमानी पिलाना में सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। सेंटा क्लोज ने उपहार बांटे। प्रधानाचार्य अमित सैमसन ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। एमके अर्जुन, बिनॉय थामस, अरुणराज, बिंदू, अनुज कौशिक, मरीना थामस, प्राची, सोनिका, पीटर, विपिन, सुनीता, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें