फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: टमाटर के भाव बढ़े, मटर 100 रुपये किलो, रसोई का बजट बिगड़ने से गृहिणियां परेशान

Thu, 18 Jun 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। टमाटर 60 रुपये और मटर 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। महंगी सब्जियों ने गृहिणियों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम आसमान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत। जिले में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गर्मी के मौसम में पैदावार घटने और परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर टमाटर, मटर, हरी मिर्च और हरे धनिये के भाव पर देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से गृहिणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

10 दिन में दोगुना हुआ टमाटर, मटर ने भी लगाई छलांग

विज्ञापन

स्थानीय मंडियों में टमाटर का भाव 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं मटर 50 रुपये से सीधे 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हरी मिर्च 90 रुपये और हरा धनिया 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गोभी, प्याज, भिंडी, तोरी और खीरे के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: ISI कनेक्शन: रिहान के घर में लगे थे पाकिस्तानी आकाओं के पोस्टर, निशाने पर थे पुलिसकर्मी, नेटवर्क की तलाश तेज

विज्ञापन

पैदावार कम, परिवहन खर्च ज्यादा
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी के कारण कई क्षेत्रों में सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है। बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक भी कम हो रही है। इसके अलावा ढुलाई पर बढ़ते खर्च का असर सीधे बाजार भाव पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में राहत के आसार कम हैं।

महंगाई ने बिगाड़ा घर का हिसाब-किताब
सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर सीधे रसोई तक पहुंचा है। कई परिवारों ने महंगी सब्जियों की खरीद कम कर दी है। लोग अब सस्ती सब्जियों और दालों पर ज्यादा निर्भर होने लगे हैं।

विज्ञापन

गृहिणियों ने बताई परेशानी 
अर्चना शर्मा का कहना है कि पहले गैस सिलिंडर महंगा हुआ, अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट और बिगाड़ दिया है।

निर्मला ने बताया कि टमाटर और अन्य सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि कई बार मजबूरी में आलू से ही काम चलाना पड़ रहा है।

साक्षी का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है और सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।

शालू शर्मा ने बताया कि सब्जियां महंगी होने के कारण कई बार एक समय दाल बनाकर काम चलाना पड़ रहा है।

10 दिन में ऐसे बदले सब्जियों के भाव

सब्जी 10 दिन पहले वर्तमान भाव
टमाटर 30 रुपये 60 रुपये
तोरी 30 रुपये 40 रुपये
भिंडी 30 रुपये 40 रुपये
प्याज 30 रुपये 40 रुपये
गोभी 60 रुपये 80 रुपये
खीरा 30 रुपये 40 रुपये
मटर 50 रुपये 100 रुपये
अदरक 160 रुपये 200 रुपये
लहसुन 170 रुपये 200 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें