बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद में छह वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह इमाम ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। इससे गुस्साए लोगों ने पहले आरोपी इमाम की धुनाई की, बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव की मस्जिद में छह माह पहले मुरादाबाद का इमाम आया। शुक्रवार सुबह मस्जिद में गांव की छह वर्षीय बच्ची पहुंची। आरोप है कि इमाम ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। बच्ची ने अपने घर जाने के बाद परिजनों को इस बारे में बताया। वे तुरंत बच्ची को लेकर मस्जिद में पहुंचे। और आरोपी इमाम की धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इमाम को हिरासत में ले लिया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी इमाम पुलिस हिरासत में है। उधर, इस मामले में कई लोगों ने पीडि़त परिजनों पर समझौता का दबाव बनाया। लेकिन उन्होंने समझौता करने से इंकार कर दिया। शाम कोइमाम के खिलाफ तहरीर दी।