दोघट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में चल रहे आर्यवीर दल के शिविर में तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार का अभ्यास कराया। शिविर में अच्छे दोस्त और अच्छी किताबों की उपयोगिता बताई गई।
प्रशिक्षक भीष्म आर्य ने छात्रों को योग का अभ्यास कराया। शांति कुंज हरिद्वार से आई गायत्री ने छात्राओं को ढपली का अभ्यास कराया। मेरठ मंडल के आर्यवीर दल के संचालक विद्यासागर आर्य व कार्यवाहक संचालक कपिल मलिक ने शिविर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को जीवन में अच्छे मित्र, अच्छी आदतें, अच्छी पुस्तकें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आचार्य कपिल मलिक ने योग, व्यायाम को अनिवार्य बताते हुए कहा कि शक्ति के बिना अपनी और राष्ट्र की रक्षा नहीं की जा सकती है। मौके पर जयराम आर्य, अजीत आर्य, सतीश कुमार, सुमित कुमार, उमेश कुमार, राहुल, अतुल कुमार, रमींद्र राणा, प्रगति, पूजा मौजूद रहे।