फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्दी से बुरा हाल, चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कड़ाके की सर्दी से लोग कांप उठे हैं। सुबह में कोहरा होने से लोगों को परेशानी हुई। सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। हाड़ कंपाने वाले वाली सर्दी में लोगों का दिनभर बुरा हाल रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। शाम होते ही सर्दी का सितम फिर से बढ़ना शुरू हो गया।
जिले में सर्दी का सितम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सर्दी अधिक होने पर बुधवार को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के गली-मोहल्ले से लेकर मैन मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही और लोग दिन भर अपने घरों में दुबके रहे। दोपहर बाद धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने पर नगर के मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। शाम होते ही सर्दी का सितम फिर से बढ़ना शुरू हुआ तो लोगों की आवाजाही कम होने लगी और लोग फिर से अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें