बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को स्काउट को स्काउट गाइड की परिभाषा, उद्देश्य और सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा से किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षक पवित्रा शर्मा व रवि कुमार ने प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत, प्रार्थना, गांठे बांधना, फांस, कक्षा के खेल, सारे जहां से अच्छा गीत और स्काउट व गाइड के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर निकिता, अंकुर, परमजीत, रश्मि, काजल, गौरव, अर्चना, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. विश्वनाथ गौतम, गौरव कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, डॉ. वारिज पांडे मौजूद रहे।
1638 ने दी एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनएलबी की सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई। कॉलेज में 1638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 165 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा में विश्वविद्यालय से नामित केंद्र अधीक्षक डॉ. मौजपाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बबली, डॉ. अरविंद वर्मा मौजूद रहे। संवाद