फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने शिविर में सफाई की और योगाभ्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
योग और शिक्षा का महत्व बताया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दूसरी इकाई के शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। शारीरिक व्यायाम के बाद सेविकाओं ने उदय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के परिसर में श्रमदान किया। रैली निकाल लोगों को शिक्षा का महत्व बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविता खत्री ने बताया कि शिक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, सिवा द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान पाया। विचार गोष्ठी में शिक्षित महिलाओं का अनुपात और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। दूसरे चरण में रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती में घर-घर जाकर निरक्षर महिलाओं का अक्षर ज्ञान कराया। साथ ही ढोल बजाकर शिक्षा के महत्व पर नाटक का मंचन किया। शिविर में अलार्म अंजली ज्योति सं लीना पायल, मंजू, साक्षी जावला, शबनम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रथम इकाई में चल रहे शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने पाश्वर्नाथ दिगंबर जैन मंदिर में सफाई की और बाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर स्थल पर योगाभ्यास डॉ महेश मुछाल ने कराया। द्वितीय सत्र में जल हरियाली है तभी जीवन खुशहाल है पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सरिता जैन ने जल संकट पर विचार रखे और जल बचाओ का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी कश्यप, साक्षी शर्मा, अंजलि, वर्षा, मोनी, फरीदा, चांदनी, आरजू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें