फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का होगा निरीक्षण, शासन जानेगा हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों का होगा निरीक्षण, शासन जानेगा हकीकत
विज्ञापन

बागपत। सरकार की ओर से बनवाए गए शौचालयों की धरातल पर स्थिति का हाल जानने के लिए अब टीम गठित होगी। शौचालयों का इस्तेमाल कहीं खरगोश पालने और कहीं उपले रखने में किया जा रहा है। शासन तक इसकी शिकायत पहुंची तो जमीनी हकीकत जानने के लिए स्थली निरीक्षण निर्धारित किया गया है।
जिले में शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये का अनुदान दिया गया। अभियान के तहत अब तक सर्वे सहित 59 हजार 692 शौचालय जिले के 245 ग्राम पंचायतों में बनाए गए है। घरों में शौचलय बनने से हालत तो कुछ सुधरे, लेकिन अभी तक जिला पूरी तरह खुले में शौच मुक्त नहीं हुआ है। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शौचालयों की पड़ताल कर लोगों के व्यवहार में बदलाव करेंगे। जांच के दौरान यह देखा जाएगा की सीट लगी हो, दरवाजे व्यवस्थित हो, शौचालयों का वास्तव में शौच हेतु उपयोग किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच करेंगे। निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा की प्रत्येक व्यक्ति शौचालयों का उपयोग करें।
विज्ञापन

---------------
डीएम ने दिए सीडीओ और डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने सीडीओ पीसी जायसवाल और डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र को निर्देश दिए है कि टीम लगाकर आदेशों का पालन कराएंगे। शौचालयों की स्थिति को देखेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

---------------
सर्वे में मिलते रहे शौचालय विहीन परिवार
बागपत। शासन के आदेश पर जितने भी सर्वे हुए है उसमें ही शौचालय विहीन परिवार मिले है। प्रथम सर्वे में 3826, द्वितीय में 1431 और यूनिवर्सल सर्वे में 180 शौचालय विहीन परिवार मिले है। अधिकांश के यहां पर शौचालय प्रशासन की ओर से बनाए जा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें