फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खूब बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खूब बजेगी शहनाई
विज्ञापन

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर होंगी शादियां, इसके बाद 22 अप्रैल से ही शुरू होगा साया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दो महीने बाद वसंत पंचमी पर आज शादी का शुभ मुहूर्त आया है। इसके बाद फिर से ढाई माह शादी-विवाह के मुहूर्त के लिए इंतजार करना होगा। गुरू और शुक्र के अस्त होने से फाल्गुन मास में विवाहोत्सव आयोजित नहीं हो पाएंगे। 22 अप्रैल चैत्र शुक्ल दशमी तिथि से ही मांगलिक कार्य आरंभ हो सकेंगे।
2020 संक्रमण के बीच ही गुजर गया। वसंत पंचमी पर शुभ मुहूर्त भले ही एक दिन का है, लेकिन कपड़ा, बैंड बाजा, मैरिज हॉल, शहनाई सहित अन्य पर खूब धन बरसा। बाजारों में भीड़ रही। इसके बाद अप्रैल, मई, जून में शादियां होेंगी, लेकिन शुभ मुहूर्त कम होंगे। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि वसंत पंचमी के बाद 22 अप्रैल तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शुभ मुहूर्त
- अप्रैल में 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 तारीख।
- मई 1, 2, 3, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30 तारीख।
- जून में 3, 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 तारीख।
- जुलाई में 1, 2, 3, 6, 12, 13, 14, 15, 16 को वैवाहिक मुहूर्त होगा।
मैरिज हॉल नवंबर तक बुक
लोगों ने अधिकतर शादियां नवंबर 2021 में रखी हैं। बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के महामंत्री वरदान जैन व दिल्ली रोड स्थित राज पैलेस के संचालक विश्वास चौधरी ने बताया कि अप्रैल में पांच, मई में 10, जून में आठ, जुलाई में आठ लगन बहुत तेज हैं। वहीं नवंबर 2021 में 20 से 29 तक बुकिंग लोगों ने करवा ली है। रोजाना बुकिंग के लिए 15-20 फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें