आज दिन में चार घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
बड़ौत। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बागपत और 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र हर्सिया और इससे जुडे़ 33/11 बिजलीघरों में विद्युत लाइनों और खराब मशीनों को दुरुस्त करने के चलते रविवार को उक्त बिजलीघरों से जुडे़ गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। सोमवार को भी उक्त बिजलीघरों में काम जारी रहेगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रैय ने बताया रविवार को 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बागपत व 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र हर्सिया व इससे जुडे़ 33/11 बिजलीघरों में विद्युत लाइनों व खराब मशीनों को दुरुस्त करने का काम किया। इस कारण अन्य बिजलीघरों से जुड़े इंडस्ट्री क्षेत्र, टाउन क्षेत्र, जिला अस्पताल सहित दर्जनों गांवों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को उक्त बिजलीघरों पर काम जारी रहेगा।