फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने शव रखकर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी आवास के सामने शव रखकर मांगा इंसाफ
विज्ञापन

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को एसपी आवास के सामने रख दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बागपत की सितारा ने दो माह पहले बिलोचपुरा गांव निवासी तासीन के साथ प्रेम विवाह किया। शुक्रवार की रात में सितारा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग शनिवार को बिलोचपुरा गांव में पहुंचे । पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग मृतक महिला के शव को लेकर एसपी आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को कोर्ट रोड पर रख दिया। परिजनों ने कहा सितारा की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। सूचना मिलते ही एसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आश्वासन दिया कि शिकायत का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरी तरफ थाना सिंघावली अहीर के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने कहा परिजनों की तहरीर लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें