छपरौली सीएचसी में पहुंची वैक्सीन देखते अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक
- फोटो : BAGHPAT
कुल 938 लोगों का किया जाएगा टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर वैक्सीन भिजवाई गई। कुल 938 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा। सभी को स्थान और समय के बारे में मेसेज भेजकर जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों व नोडल अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर टीकाकरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज पांच केंद्रों पर नौ सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बागपत। सीएचसी बागपत, सीएचसी पिलाना, सीएचसी बड़ौत, सीएचसी बिनौली व जिला संयुक्त अस्पताल में कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। जिला संयुक्त अस्पताल में एक सत्र लगाया जाएगा, जबकि प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
नियुक्त किए नोडल अधिकारी
बागपत। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, सीएचसी बागपत में डॉ दीपा सिंह, सीएचसी बड़ौत में एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, सीएचसी बिनौली में एसीएमओ डॉ एमएम भदौरिया व पिलाना सीएचसी में डॉ संजीव साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
किस केंद्र पर कितने लाभार्थियों का होगा टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी
सीएचसी बागपत दो 204
सीएवसी बड़ौत दो 200
सीएचसी पिलाना दो 227
सीएचसी बिनौली दो 204
जिला अस्पताल एक 103