विश्व गौरेया दिवस पर गौरेया का घर वितरित करते बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर
- फोटो : amar ujala
बागपत। गौरैया को बचाने के संबंध में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के योगदान में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें गौरैया को बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। हरित प्राण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर में पेड़ और भवनों में गौरैया के लिए घोंसले रखे।
विश्व गौरैया दिवस पर हरित प्राण ट्रस्ट की ओर से कचहरी परिसर में आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष दिनेश बंसल ने कहा कि गौरैया पर्यावरण को शुद्ध करने में सहायक होती है, वहीं फसलों के लिए भी लाभकारी होती है। गौरैया की की प्रजाति विलुप्त होती जा रही है, जो चिंता का विषय है। इसके बचाव के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। महामंत्री डॉ. अनुराग मित्तल ने कहा ट्रस्ट की और से गौरैया को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। घोंसले लगाए जा रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिवक्ता गौरैया को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महामंत्री नरेंद्र सिंह पंवार ने भी विचार रखे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, देवेंद्र आर्य, सुभाष जैन, सोभित जैन, मूलचंद यादव, खलील अहमद, धर्मेंद्र, सुनील शर्मा, रामअवतर शर्मा, सुरेश शर्मा, महेंद्र बंसल, कर्म सिंह भाटी, विकास पंवार, बली, अजय शंकर शर्मा, संतोष कश्यप, राहुल गर्ग आदि समेत कई संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।