फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता   

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बागपत कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मोदी की मेरठ जनसभा में विरोध प्रदर्शन करने की जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने रणनीति बनाई। वकीलों ने घंटों मंथन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सभी ने बार सभागार में इकट्ठे होकर मंथन किया। बार के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा अधिवक्ताओं के पास अब कोई चारा शेष नहीं रहा। अब करो या मरो का वक्त आ गया है। पिछले 36 साल से अधिवक्ता संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा  शनिवार (आज) मेरठ में होने वाली मोदी की जनसभा में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कई अधिवक्ता आत्मदाह भी करेंगे। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा से भारी संख्या में अधिवक्ता मेरठ पहुंचेंगे। इस मौके पर महामंत्री नरेंद्र पंवार बली, बिजेंद्र तोमर, केपी सिंह, मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, लोकेंद्र सिंह, नरेंद्र मान, श्योवीर तोमर, सतेंद्र खोखर, प्रदीप नैन, केपी यादव, सुनील शर्मा, महेंद्र बंसल, आजाद धामा, सोमपाल गुर्जर, मुनेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें