कांवड़ पेज के लिए
दाहा। मुजफ्फरनगर के उमरपुर गांव के 43 युवा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरिद्वार से 511 फीट लंबी तिरंगा यात्रा लेकर दाहा गांव में पहुंचे। तिरंगा यात्रा का दाहा में पहुंचने पर अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के पोस्टर लगाए हुए है। नितेश कुमार, वंश, विकास, गौरव, सचिन, शेखर ने बताया कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि बेटियों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा लेकर आए है। सीबीसीआईडी एएसपी वंदना मिश्रा, एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार, सीओ बड़ौत विजय कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गुल्लू राणा, अरविंद कुमार, माठू पहलवान, विकास, दीपक आदि मौजूद रहे।
- मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
दाहा। दोघट कस्बे के तिरगर मोहल्ला निवासी गुलफाम, मासूम, दिलशाद, नदीम, खालिद, इरशाद, रिजवान आदि ने दाहा-बुढ़ाना मार्ग पर पहुंच रहे कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमें भाईचारा कायम रखना चाहिए और कांवड़ियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।
- गाय को राष्ट्र माता का दिलाने को लाया 161 लीटर जल
बालैनी। दिल्ली के करावलनगर निवासी मुकुल 46 दिन पहले 161 लीटर गंगाजल हरिद्वार से लेकर चला था और सोमवार को वह पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। बताया कि गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 161 लीटर गंगाजल लेकर आया हूं।
पौत्र बने श्रवण, दादी को गंगा में नहलाया
दाहा। धनौरा टीकरी निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार, रोहित ने परिवार में सुख शांति व दादी ओमवती को हरिद्वार ले जाकर गंगा में स्नान कराया और फिर मंदिरों में दर्शन कराए। तीनों पौत्रों ने दादी को कांवड़ में बैठाकर धनौरा टीकरी पहुंचे और वहां लोगों ने उनका स्वागत किया। वह अपनी दादी को पुरा महादेव मंदिर में लेकर जाएंगे और वहां जलाभिषेक करने के बाद गांव में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। उनके साथ धेवता हिमांशु, राजा, दामाद अरविंद कुमार भी चल रहे है।
- नंदी पर भोले को बैठाकर कांवड़ लाया आठ साल का बालक
दाहा। दिल्ली करावल निवासी आठ वर्षीय पुनीत अपने परिवार के साथ हरिद्वार से नंदी पर बैठे भोले की कांवड़ लेकर आया। बताया कि भगवान शिव सपने में आए थे और फिर मन में हरिद्वार से कांवड़ लाने का विचार बनाया। बालक का पुसार गांव में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
- लाॅयंस क्लब ने पौधरोपण कर कांवड़ियों को फल वितरित किए
बागपत। बागपत लाॅयंस क्लब के अध्यक्ष वेदप्रकाश भारद्वाज ने पदाधिकारियों के साथ नैथला मोड़ पर पौधरोपण किया। फिर वहां से गुजरने वाले कांवड़ियों को फल, फ्रूटी का वितरण किया और उनका उपचार कर दवा वितरित की। कहा कि कांवड़ियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इस दौरान विजयपाल तोमर, अरविंद, बिल्लू राणा, राजेश चौहान, सोहनपाल सिंह, अमित, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं नैथला मोड़ के निकट चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शिविर में कांवड़ियों का उपचार किया गया और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी, चौधरी तिलकराम, अरुण कुमार, हरीश चौधरी, सुबोध बंसल, अश्वनी, रवि, सरिता पंवार आदि मौजूद रहे।