श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यूपी टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्दनेजर समय प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमेें छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स दिए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि कई बार जल्दबाजी में की गई तैयारी के कारण विद्यार्थी परीक्षा मेें गलत उत्तर लिख देते है। इससे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। कहा कि परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाने के लिए प्रश्नों और उनके उत्तरों के स्वरूप और आकार प्रकार की अच्छी तरह जान लेना चाहिए। परीक्षा मेें प्रश्न पत्र हाथ में आते ही सबसे पहले सरल प्रश्नों का उत्तर लिखने चाहिए। इसमें पूरी एकाग्रता के साथ ऊर्जा लगानी चाहिए। छात्रों को कठिन प्रश्नों के लिए कुछ समय बचा कर रखना चाहिए। कार्यशाला में रुचिका, नेहा, ममता, भारती, नीलम, उषा, प्रीति, ज्योति, प्रियंका, आकाश, दीपेश, मनोज शामिल रहे।