फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने दिया बाल विवाह रोकने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हसनपुर जिवानी की छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने का आह्वान किया। छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया।
नाटक के जरिये बताया गया कि नाबालिग लड़कियों का विवाह कराने की जगह उन्हें शिक्षा दिलाई जानी चाहिए। इससे वे शिक्षित होकर आगे बढ़ सकेंगी। छात्राओं ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कुरीति को हम सभी को मिलकर रोकना चाहिए। इस अवसर पर छवि, सोनिया, सरगम, पिंकी, रोहनी, नीतू सिंह और निरपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया
बालैनी के डौलचा गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत देव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दहेज प्रथा, बाल विवाह रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। वहीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें