बागपत के फैजपुर निनाना गांव में युवक के डूबने की सूचना के बाद प्रधान हरेन्द्र चौधरी से घटना की जा?
- फोटो : BAGHPAT
डूबने वाला युवक मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर राय सिंह गांव निवासी सोनू
बागपत। फैजपुर निनाना गांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यमुना में नहाते हुए तीन युवक डूब गए। दो युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए जबकि डूब गया। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची, लेकिन रात तक उसका सुराग नहीं लग सका।
फैजपुर निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील के मोहम्मदपुर राय सिंह गांव का निवासी सोनू पुत्र राजपाल यहां अपने मामा पप्पू के पास सात माह पूर्व आया था। सोनू बृहस्पतिवार की दोपहर ममेरे भाई संदीप और दोस्त सागर के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते हुए तीनों गहरे कुंड में चले गए। संदीप व सागर ने तैरकर अपनी जान बचा ली जबकि सोनू डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह और तहसीलदार प्रसून कश्यप पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बागपत के गोताखोर इरफान व उसके साथी ने सोनू की काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम सात सात बजे एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला, लेकिन देर रात तक सोनू का सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।