फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसों में सातवीं कक्षा की छात्रा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
मांगरौली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शोएब की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
- नैथला और पुसार गांव के पास हुए हादसे, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर वापस लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नैथला गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर घर लौट रही सातवीं कक्षा की छात्र जोया (11) निवासी गौरीपुर जवाहरनगर की मौत हो गई। मांगरौली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार अंडा विक्रेता शोएब (22) निवासी पुसार की मौत हो गई। कार की टक्कर से घायल संजीव (33) निवासी नैथला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव की नई बस्ती निवासी शमीम की बेटी जोया नैथला के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपनी छोटी बहन आफिया के साथ नैथला-निवाड़ा मार्ग से घर जा रही थी। बताया कि तभी वहां आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोया को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही जोया की मौत हो गई। जबकि आफिया बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर वहां से भाग गया। हादसे की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जोया के पिता शमीम मजदूरी करते हैं और वह दो बहनों में बड़ी थी। इसमें जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत
बागपत। नैथला गांव निवासी किसान संजीव कुमार (33) 28 नवंबर की सुबह खेत में काम करने जा रहे थे। तभी सड़क पर गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल संजीव कुमार को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। परिवार वाले निजी अस्पताल में लेकर चले गए। बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संजीव के भाई हरीश कुमार ने कार के चालक सौरभ निवासी खेड़ा इस्लामपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया था। चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से अंडा विक्रेता की मौत
दोघट। पुसार गांव निवासी शोएब (22) शुक्रवार को बाइक से बिनौली के बाजार से मसाले खरीदने गया था। वहां से वापस लौटते समय मांगरौली गांव में पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलने पर परिवार वाले भी वहां आ गए, जिन्होंने बड़ौत के निजी अस्पताल में घायल शोएब का उपचार कराया। जहां से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शोएब की मौत हो गई। शोएब के परिवार में पिता फारुख, मां जरीफा, छोटा भाई हैदर, रेशम और बहन नरगिस है। परिजनों ने बताया कि शोएब गांव में बस स्टैंड पर अंडों की ठेली लगाता था। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मांगरौली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शोएब की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें