बाजार सूने और सड़कों पर भीड़, पुलिस ने काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले हैं। लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर आवाजाही रही। पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया। नियमों तोड़ने वालों के चालान किए गए हैं।
सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 963 हो गई है। जांच का अभियान जारी है। रविवार को लॉकडाउन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नगर के अलावा देहात में भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन सड़कों पर भीड़ रही। टीएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड एक्ट के तहत 146 चालान पुलिस ने किए हैं जबकि मोटर वाहन अधिनियम में 124 चालान किए गए हैं। पुलिस ने बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी, बागपत के राष्ट्रवंदना चौक और खेकड़ा के डूंडाहेडा चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया।