फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, 14 बाइक बरामद

Wed, 07 Dec 2022 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News: पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे हैं। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 14 बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
खेकड़ा थाने में चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा में थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की है। पुलिस ने उनसे एक तमंचा, कारतूस बरामद कर तीनों चोरों का चालान किया है।

विज्ञापन


सोमवार की रात में थाना पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया और थाने लाकर उनसे पूछताछ की।

वहीं पूछताछ में तीनों अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली, बागपत, बड़ौत आदि से चोरी की हुई 14 बाइक बरामद की। साथ ही एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार चोर संदीप निवासी ग्राम बूढ़पुर थाना रमाला, प्रवीण निवासी ग्राम ककड़ीपुर थाना रमाला और गौरव निवासी ग्राम लूम थाना छपरौली है। इन तीनों के खिलाफ बड़ौत, बागपत और खेकड़ा थाने में चोरी और लूट आदि के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। यह तीनों बागपत, बड़ौत, दिल्ली आदि से बाइक चोरी करने के बाद उन्हें फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे जनपदों में बेचते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें