फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Mon, 29 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद बड़ौत सीएचसी में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर बामनौली गांव के निकट कैंटर और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन लोग गंभीर घायल हैं। हरियाणा के सोनीपत निवासी यह लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब 11 बजे का है। सोनीपत निवासी करमवीर, सोनी, नगेंद्र समेत सात लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर गांव बामनौली और बिजरौल के बीच मे विपरीत दिशा से आ रहे आयशर कैंटर से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सोनीपत के जड़ौदा निवासी सोनी और कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्ञानेंद्र, मयंक, चिरंजीव को गंभीर हालत में बड़ौत सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन


कैंटर चालक बागपत निवासी पप्पू भी गंभीर घायल है। अस्पताल लाए गए सोनीपत निवासी घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया  मरने वालों में कर्मवीर, सोनी समेत तीन लोग हैं। 

पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दी है, उनके आने के बाद ही मरने वाले तीसरे व्यक्ति का नाम पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार तीनों घायलों को परिजन अपने साथ दिल्ली ले गए हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें