फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली में बदमाशों ने तीन मकान खंगाले 

Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के दोघट में चोरों ने गांगनौली गांव में तीन मकानों से हजारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार की रात में चौकीदार महमूद के मकान में चोर घुसे। महमूद परिवार समेत मकान के एक कमरे में सोया था। चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पचांगले, चुकटी और कीमती वस्त्र चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने राजपाल और राजेंद्र पुत्र राम सिंह के मकान को निशाना बनाया। यहां भी पूरा परिवार कमरे में सोया था। चोरों ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नगदी, सोने का पेंडल, चैन, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, टोपिस और कीमती कपड़े चुराकर ले गए। इन चोरी की घटनाओं का शनिवार की सुबह उस समय पता लगा जब परिवार के लोग नींद से जागे और देखा कमरों के ताले टूटे थे और अंदर सारा सामान खुर्द बुर्द पड़ा था। चोरी की घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।  इस संबंध में महमूद और राजपाल ने दोघट थाने में तहरीर दी। 
  वरुण लुहारी समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट 
बागपत। जेल में बंद वरुण लुहारी और उसके चार सदस्यों के खिलाफ बड़ौत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस का मानना है कि आरोपी गैंग बनाकर हत्या जैसे जघन्य अपराध करते हैं। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वरुण पुत्र बाबूराम निवासी बड़ौत मूल रूप से लुहारी गांव का रहने वाला है। वह अपने साथी गोलू उर्फ रविंद्र, अजय और सचिन के साथ मिलकर आपराधिक वारदात करता है। वरुण और गोलू जेल में हैं, जबकि अन्य दो अपराधी जमानत पर बाहर हैं। वरुण गैंग लीडर है। उसने पांच माह पूर्व अपने गांव लुहारी के ही युवक की हत्या की थी। इसी केस में वह जेल में बंद है। पिछले माह पेशी से लौटते समय उसने दो बंदियों से गाड़ी में मारपीट की थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें