फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या पर तीन घंटे हंगामा

विज्ञापन
बागपत के गांव संतोषपुर के जंगल में ट्यूवेल पर युवक आशु का शव मिलने के बाद हंगामा कर रहे लोगों को सम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- संतोषपुर गांव के किसान का शव नौरोजपुर गुर्जर के जंगल में ट्यूबवेल पर एक पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन

- परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया, गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ नोकझोंक
- ग्रामीणों ने शव भी नहीं उठने दिया, पुलिस के किसी तरह समझाने पर शांत हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संतोषपुर गांव के किसान की हत्या करके शव को नौरोजपुर गांव के जंगल में पेड़ से लटका दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गिरफ्तार के बाद ही शव लेकर जाने देने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के काफी समझाने पर ही लोग शांत हुए।
संतोषपुर गांव का आशु (22) अपने पिता प्रेमराज के साथ खेती करता था। बुधवार सुबह उसका शव नौरोजपुर गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। पिता प्रेमराज ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को मंगलवार रात को गांव के कई युवक बुलाकर ले गए थे। युवकों ने आशु की हत्या की है और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। परिजनों ने युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा और शव लेकर जाने लगी तो लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे तक शव लेकर नहीं जाने दिया गया। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दीपक, शिवम, सौरभ, रवि, योगेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पेड़ से लटका होने पर भी पैर नीचे टिके हुए थे
आशु के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर फंदे पर लटकाया गया है। जिस तरह से शव लटका हुआ था, ऐसे में कोई आत्महत्या नहीं कर सकता है। उनके अनुसार आशु के पैर जमीन पर टिके हुए थे। इसे देखते हुए ही पुलिस ने जांच करने की बात कही हैं।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें पुलिस अभी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें