बागपत। जिले में रविवार को खेकड़ा क्षेत्र के दो व्यापारी सहित तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में 22 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है।
सीमएओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 1541 लोगों की जांच कराई गई। इसमें खेकड़ा के दो व्यापारी सहित तीन संक्रमित मिलें। दोनों व्यापारियों को जिले के बाहर आना-जाना है। रविवार को चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में 22 केस एक्टिव है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने और टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
डिविजनल मैनेजर को कोविड अस्पताल में कराया भर्ती
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने कैनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के डिविजनल मैनेजर को रविवार को कोविड अस्पताल खेकड़ा में भर्ती कराया। डिविजनल मैनेजर में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।