फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के तीन गोदामों की खोल दी गई सील

विज्ञापन
बड़ौत में लगाएं गए पटाखों के गोदाम पर सील खोलता पुलिस कर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पटाखों के तीन गोदामों की खोल दी गई सील
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। डीएम शकुंतला गौतम ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किए थे कि आबादी के बीच ज्वलनशील पदार्थों और पटाखों को गोदामों में न रखा जाए। इसके बावजूद कुछ दिन पूर्व सील किए गए चार गोदामों में से तीन की सील खोल दी गई है। इसके चलते खुद प्रशासन की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि 28 सितंबर को एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा ने बिजरौल रोड रजबहे की पटरी और इसी रोड पर तीन गोदामों पर छापा मारा था। ये सौराज निवासी बड़ौत और अंसार निवासी बिजरौल रोड के थे। इन्हें सील किया गया था। इस कार्रवाई के साथ ही डीएम ने आबादी के बीच पटाखों के गोदामों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन शनिवार को एसडीएम गुलशन और सीओ रामांनद कुशवाहा के निर्देश पर सौराज के तीन पटाखों के गोदाम की सील नायब तहसीलदार को भेजकर खोल दी गई। इनके अलावा शाहमल कालोनी के पास आबादी के बीच पटाखों के गोदाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहले गोदामों पर सील लगाने और फिर खोले जाने के बारे में सीओ रामानद कुशवाहा से बातचीत की गई। उनका कहना है कि सौराज कोई कागजात नहीं दिखा पाया था। अब उसने इन गोदामों में मौजूद पटाखों के बिल और जरूरी दस्तावेज दिखा दिए हैं। इसके चलते सील खोली गई है। अंसार के गोदाम की सील नहीं खोली गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें