फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टर और चार सफाई कर्मचारियों को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को भी होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बीमार होने की बात कहने वाले तीन डॉक्टरों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके अलावा चार सफाई कर्मचारियों को भी घर मेें रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि एहतियात के तौर पर चार सफाई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है। यह कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे थे। घर में इन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहने के लिए कहा गया है। उधर, तीन डॉक्टर ऐसे थे जो खुद को बीमार बता रहे थे। ऐसे डॉक्टरों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर खुद को बीमार बताते हुए कोरोना में ड्यूटी से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पहले इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके बाद इन्हें ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें