फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ  

Wed, 09 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान एवं अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में भाजपा नेताओं ने कहा तीन तलाक गलत है। उन्होंने कहा तीन तलाक मुद्दे पर मुस्लिम महिलाएं और प्रगतिशील मुसलमान भाजपा के साथ हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बड़ौत पड़ाव के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान,  कृष्ण कुमार गुर्जर और बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की।  
विज्ञापन


गन्ना भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया 14 दिन में गन्ने का भुगतान होना चाहिए, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं किया । मिल चलने लगी है, मगर गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री बीमा योजना में प्रदेश सरकार ने भ्रम पैदा कर दिया है। इस बीमा योजना में गन्ने को इससे अलग रखा गया था। जबकि प्रदेश सरकार ने गन्ना शामिल किया है। भाजपा की प्रदेश में सरकार आई तो इसकी जांच कराई जाएगी और किसानों के खाते से जो पैसा काटा गया है वो वापस कराया जाएगा।

 भाजपा नेताओं ने कहा महा गठबंधन बनने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उनकी लड़ाई खुली है, लेकिन विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबराकर महा गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने बताया  प्रगतिशील मुसलमान और महिला भी तीन तलाक मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं। भाजपा नेताओं ने कहा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने के लिए स्टेप बाई स्टेप कार्य किया जा रहा है। हम चाहते है उपभोक्ता और किसान के बीच तालमेल बैठाया जाए। जाट आरक्षण मुद्दे पर भी भाजपा नेताओं ने कहा इस पर भी भाजपा काम कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बताया भाजपा की परिवर्तन यात्रा पांच नवंबर को सहारनपुर से शुरू हुई है। यात्रा चार दिसंबर को लखनऊ में समाप्त होगी और वहां प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर परिवर्तन यात्रा के मीडिया प्रभारी आलोक भदौरिया , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री देवेंद्र, नंदकिशोर गुर्जर, पालिका के चेयरमैन केपी मलिक, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, नीरज कौशिक, रविंद्र राठी, राम कुमार पंवार, डॉ. अमित खोखर, संजीव खोखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें