फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनी तीन की जिंदगी

Tue, 10 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के रटौल-ढिकौली मार्ग स्थित लहचौड़ा मार्ग पर वैगनआर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शादाब (22) और शाहरूख (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में मुमेरे-फुफेरे भाई थे और रटौल में रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटकर डौला जा रहे थे।
विज्ञापन


गाजियाबाद के कलछीना निवासी शाहरूख की बहन शकीला और भाई शकील की 14 और 15 नवंबर की शादी है। वह डौला निवासी शादाब के साथ रटौल में रिश्तेदारी में कार्ड बांटकर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर डौला जा रहा था।

जैसे ही वे लहचौड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार युवक करीब 15 फुट ऊपर उछलकर जमीन पर गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

उपचार के अभाव में गई युवकों की जान
बागपत। लोगों का कहना है कि मृतक करीब पौन घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस वहां पर नहीं पहुंची। समय से युवकों को उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

हादसे में बाइक सवार की मौत
खेकड़ा। क्षेत्र में सोमवार को हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सोमवार की सुबह पहली दुर्घटना रटौल-लोनी मार्ग पर हुई।

भैंसा बुग्गी से भिड़ंत में बाइक सवार ग्राम रटौल निवासी मोबीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें