फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
खेकड़ा खंड़ विकास कार्यालय पर बीड़ीसी की बैठक में मंचासीन ब्लाक प्रमुख रश्मि देवी और अन्य अतिथि - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। बुधवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही नए विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी सदस्यों ने अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से अवगत कराया। सर्वसम्मति से तीन करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, समाजसेवी प्रविंद्र धामा, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, डॉ. ताहिर, डॉ. रविश कसाना, सुनील तोमर, अवर अभियंता सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश, उपेंद्र सिंह समेत बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें